{"_id":"5a0b3ae74f1c1b74698bbb5f","slug":"121510685415-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय में कमरों का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय में कमरों का जीर्णोद्धार
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
जवाहर नवोदय विद्यालय ऊंचागांव में दो कमरों का जीर्णोद्धार और बालिका छात्रावास की सतह पर टाइल्स का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने विद्यालय में पहुंचकर दोनों कार्यों का लोकार्पण किया।
ग्राम ऊंचागांव में अस्थायी तौर पर बने जवाहर नवोदय विद्यालय के दो कमरों की स्थिति खराब थी तथा बालिका छात्रावास की सतह पर टाइल्स लगाई जानी थी। इस कार्य के लिए अमर स्प्लिंटस प्राइवेट लिमिटेड शामली के निदेशक अनुज कुमार गर्ग से सहयोग लिया गया, जिसके चलते दोनों कार्य पूर्ण कराए गए। इस दौरान अनुज कुमार गर्ग, श्रीनिवास गर्ग, विद्यालय के प्राचार्य बीसी पंत मौजूद रहे।
कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
कैराना। बाल दिवस के अवसर पर सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल में निजी बैंक की तरफ से क्रिएटिव मास्टर्स एक्टिविटी के अंतर्गत स्वच्छ भारत शीर्षक पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक शाखा प्रबंधक बंटी कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नीरज अग्रवाल, रवित कुमार, अंशुल दीक्षित, शुभम कुमार, शिव कुमार का विशेष सहयोग रहा।