फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर निकाय चुनाव: चुनाव में लगेंगे 1644 कर्मचारी पोलिंग पार्टी के मतदान सामग्री के 399 बस्ते तैयार

नगर निकाय चुनाव: चुनाव में लगेंगे 1644 कर्मचारी पोलिंग पार्टी के मतदान सामग्री के 399 बस्ते तैयार

Tue, 14 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव:  चुनाव में लगेंगे 1644 कर्मचारी पोलिंग पार्टी के  मतदान सामग्री के 399 बस्ते तैयार
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारी के मद्देनजर ड्यूटी में शामिल पीठासीन अधिकारियों के लिए मतदान सामग्री के 399 बस्ते तैयार कर लिए गए हैं। मतदान सामग्री के 374 पोलिंग पार्टियों को बस्ते दिए जाएंगे। शेष बस्ते रिजर्व में रखे जाएंगे। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए 1644 कर्मचारियों को लगाया जाएगा।

निकाय चुनाव का प्रथम चरण का मतदान 22 नवंबर को संपन्न होगा। 22 नवंबर को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान सामग्री के 399 बस्ते जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए हैं। मतदान के बस्तों को तैयार करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज विभाग को सौंपी गई है। नगर निकाय के 374 पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री के बस्तों को दिया जाएगा। शेष बस्तों को रिजर्व मे रखा जाएगा। डीपीआरओ नरेशचंद ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में संवदेनशील अतिसंवेदनशील 100 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर डिजिटल कैमरे चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं। एडीएम वित्त शिवबहादुर सिंह ने बताया कि जिले के नगर निकाय चुनाव के लिए 411 पोलिंग पार्टी बनाई गई है। मतदान के दौरान दस प्रतिशत कार्मिक रिजर्व में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed