{"_id":"5a04950e4f1c1b7a548bbe42","slug":"121510249742-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण मकान में जा घुसा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण मकान में जा घुसा ट्रक, चालक घायल
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण मकान में जा घुसा ट्रक, चालक घायल
झिंझाना(शामली)। । घने कोहरे के चलते करनाल हाईवे स्थित काठा नदी से पहले ट्रक एक मकान में जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया। लोगों ने चालक को बमुश्किल केबिन काटकर बाहर निकाला तथा अस्पताल भेजवाया।
बृहस्पतिवार की सुबह करनाल हाईवे पर काठा नदी पुल के पास कोहरा अधिक होने के कारण एक ट्रक सड़क किनारे मकान में जा टकराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को ट्रक का केबिन काट कर बाहर निकाला तथा झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया की घायल चालक गुरजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव खरड़ पंजाब को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
युवकों से मोबाइल छीने
झिंझाना(शामली)। । गांव सापला निवासी प्रदीप बुधवार को अपनी बाइक से झिंझाना आया हुआ था। जब वह अपने गांव लौट रहा था, तो मोबाइल पर किसी की कॉल आने के कारण उसने सड़क किनारे बाइक रोक दी और फोन सुनने लगा। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उसके मोबाइल पर झपट्टा मारा और फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर थाना झिंझाना में दी है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों की तलाश कराई जा रही है।