{"_id":"599499854f1c1bbc1c8b4688","slug":"121502910853-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पास फैली गंदगी से लोगों में रोष, हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के पास फैली गंदगी से लोगों में रोष, हंगामा प्रदर्शन
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बस्ती में गंदगी फैली होने के कारण बस्ती के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला खैल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप बस्ती में पिछले काफी दिनों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। राजा, सुलेमान, देवेंद्र, रामकमल, सलीम, उस्मान, काला आदि के अनुसार बस्ती में पिछले काफी समय से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कई बार पालिका प्रशासन को मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मामले को स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने अपने उच्चाधिकारियों को बताकर समस्या के समाधान की मांग की। जिसके बाद भी मामले में कोई समाधान नही हो पाने के कारण लोग परेशान है। इससे आक्रोशित बस्ती के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।