फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धूमधाम से मनाया गया 71वां स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया 71वां स्वतंत्रता दिवस

Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया 71वां  स्वतंत्रता दिवस
शामली।
विज्ञापन

71वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराकर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सुबह मार्चपास्ट निकाला गया। मुस्लिम समाज की ओर से शहर में बाइक रैली निकाल कर लोगों ने आपसी सद्भावना बनाए रखने पर जोर दिया।

बुधवार को सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और अमर शहीदों का श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम शिव बहादुर सिंह, एसडीएम सुुरजीत सिंह आदि ने विचार प्रकट किए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में वन विभाग की ओर पौधरोपण किया गया। विकास भवन में सीडीओ रेणु तिवारी और पुलिस लाइन में एएसपी जगदीश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। जिले की शिक्षण संस्थाओं की ओर से दोपहर एक बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय से बच्चों द्वारा निकाले गए मार्चपास्ट को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। जिला आबकारी विभाग ने मिष्ठान वितरित किया गया। जिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने शहर के सुभाष चौक पर पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग आदि ने ध्वजारोहण करके अमरशहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बसपा कार्यालय मोहल्ला रेलपार में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद झाल ने किया। डाक्टर मनोज चौधरी और गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में एक्स सर्विस मैन वेलफेयर समिति एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राजवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। मोहल्ला रामसागर ब्लाक रोड पर भाजपा कल्याण पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलदीप भाटिया, अर्जुन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed