{"_id":"5990ab9c4f1c1b4a3a8b4994","slug":"121502653340-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर हाईअलर्ट के बाद शामली में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर हाईअलर्ट के बाद शामली में अलर्ट
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुफिया विभाग के इनपुट के बाद शामली में भी अलर्ट है। इसके तहत शामली पुलिस छह बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाकर स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा की रूपरेखा तैयार कर रही है।
सूबे में पकड़े गए आतंकियों के बाद से पूरे सूबे में हाईअलर्ट जारी है। इसके साथ ही अकाल तख्त ट्रेन में मिले बम के बाद से पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। इसी के चलते खुफिया विभाग द्वारा भी इनपुट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर शामली में भी एसपी ने जिला पुलिस को अलर्ट कर रखा है। एएसपी जगदीश शर्मा के निर्देशन में जिला पुलिस विभिन्न छह बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। इसके तहत शामली जिले में जितने होटल, लॉज और धर्मशालाएं है। उनमें कौन-कौन रुकता है या फिर रुका हुआ है, इसकी जांच की जा रही है और उनकी सूची तैयार कराई जाएगी। कैराना, शामली, कांधला, थानाभवन सहित सभी थानों के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा संदिग्ध वाहनों को जब्त किया जा रहा है।
------------
स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस अलर्ट है, सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरती जाए और चेकिंग कराई जाएं। खासकर संदिग्धों को विशेष नजर रखे
विज्ञापन
-जगदीश शर्मा
एएसपी