{"_id":"598cb07a4f1c1b1a308b4786","slug":"121502392442-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्राइमरी विद्यालय में खिलाई एल्बंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्राइमरी विद्यालय में खिलाई एल्बंडाजोल
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। क्षेत्र के गांव डांगरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवाई एलबेंडाजोल की गोली ग्राम विद्यालय के प्रभारी अध्यापक मनोज कुमार एवं ग्राम प्रधान के पति अमरपाल द्वारा खिलाई गई। प्रभारी अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि यह गोली बीमार बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उजाला शर्मा, महेंद्र, पुष्पेंद्र, शील कुमार, गीता, कांता आदि उपस्थित रहे ।
12 अगस्त को आयोजित होगी भजन संध्या
कांधला। पंजाबी धर्मशाला में बृहस्पतिवार को श्याम सखा मंडल सभा की बैठक का आयोजन किया गया। मंडल के संयोजक अंकित कुमार सैनी ने बताया कि समिति के द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त की रात्रि आठ बजे भव्य श्रीकृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें टीवी कलाकार सहित अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक सुंदर भजनों का गुणगान करेंगे। वही कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से ओत-प्रोत सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी।