फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1215 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1215 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 02 Sep 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
1215 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। आरोग्य मेलों में आए लगभग 1215 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान वायरल बुखार, नजला, खांसी और त्वचा संबंधी मरीज ज्यादा आए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर और मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की और उन्हें परामर्श के साथ दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 1215 मरीजों की जांच हुई। मरीजों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। आरोग्य मेलों में सबसे ज्यादा मौसम के कारण वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज आए। त्वचा और पेट के रोगी भी उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed