{"_id":"595d32024f1c1bfc018b45d1","slug":"121499279874-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे के बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओं अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे के बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओं अभियान
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों से अतिक्रमण हटवाया
थानाभवन। पुलिस ने नगर के बाजारों से अतिक्रमण को हटाया।
थानाभवन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई जितेंद्र सिंह व पुलिस टीम ने नगर के मुख्य बाजारों में लगे अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान बाजार मार्ग पर जो अतिक्रमण के कारण संकरी गली में तब्दील हो गया था वह खासा चौड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने नगर के देहली सहारनपुर मार्ग, चांदनी चौक, घंटा घर चौक, मीना बाजार, चौक बाजार, सब्जी मंडी आदि में लगे अतिक्रमण को हटवाया। सायं के समय पुलिस ने वाहन चोरियों के मद्देनजर नगर की गलियों में जाल की तरह फैले कबाड़ियों की दुकानों पर छापेमारी कर गोदामों की जांच की।
घर के बाहर से बाइक चोरी
थानाभवन। थानाभवन के मुल्लापुर रोड निवासी भाजपा नेता पंकज राणा की मंगलवार की सायं उनके घर के बाहर से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। पंकज राणा ने थाने में तहरीर दी कि मंगलवार को रात आठ बजे घर के बाहर बाइक खड़ी कर घर के अंदर चले गए। कुछ ही पलों के बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।