{"_id":"595be1684f1c1b3a518b45a4","slug":"121499193704-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर एक धर्म के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि थाना फुगाना निवासी अमित मलिक ने व्हाट्सएप पर रिटेलर ग्रुप बना रखा था। उसमें बुढ़ाना कोतवाली के गांव बिराल निवासी देव कुमार ने एक धर्म के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी. जिसकी जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को लगने पर समाज के लोगों में रोष फैल गया था। गांव गंगेरू निवासी इनाम की तहरीर पर कांधला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मंगलवार सुबह नामजद आरोपी देव कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।