{"_id":"595be1664f1c1be71c8b478c","slug":"121499193702-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सत्र से चलेंगे तीनों राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सत्र से चलेंगे तीनों राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। जनपद में तैयार तीन राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसी सत्र से शुरू होने जा रहे हैं। कॉलेजों को हैंडओवर किया जा चुका है। जिनमेें फिलहाल कक्षा छह और कक्षा नौ में ही दाखिले शुरू होंगे। जिनमें शिक्षकों की पूर्ति माध्यमिक, राजकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त शिक्षकों से की जाएगी। इच्छुक शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि नवनिर्मित राजकीय मॉडल कॉलेजों में इसी सत्र से शैक्षिक कार्य शुरू कराने की तैयारियां कर ली गई हैं। इन कॉलेजों का नाम पंडित दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज रखा गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेजों का निरीक्षण करते हुए हैंडओवर कर लिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज आल्दी, राजकीय इंटर कॉलेज ऊन और राजकीय इंटर कॉलेज तीतरवाड़ा में बनाएं गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों कॉलेजों का शुभारंभ किया जाएगा। जिनमें फिलहाल कक्षा छह और कक्षा नौ के छात्र-छात्राएं ही दाखिला ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में शिक्षकों की कमी के चलते फिलहाल तीनों कॉलेजों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए माध्यमिक, राजकीय इंटर कॉलेजों के सेवानिवृत्त शिक्षकों से पूर्ति की जाएगी। जिनको निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दाखिले जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त इच्छुक शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड शिक्षकों से पूर्ति न होने पर जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक हैं, वहां से एक-एक शिक्षक को इन कॉलेजों में तैनात किया जाएगा।