फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्ट्रेट पर बैठक आज

कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्ट्रेट पर बैठक आज

Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्ट्रेट पर बैठक आज
कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर बैठक आज
विज्ञापन

कैराना(शामली)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग होगी। इसके बाद जल्दी ही यूपी और हरियाणा के अधिकारियों की मीटिंग होगी, जिसमें अंतर्राज्यीय सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर विचार मंथन किया जाएगा।

आगामी 21 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कराई जानी है। बृहस्पतिवार को शामली कलक्ट्रेट में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जल्द ही हरियाणा, यूपी के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कराई जाएगी। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे, त्रिशूल, तलवार के न लाने पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही कांवड़ मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने, कांवड़ मार्ग पर बिजली व पानी की व्यवस्था सुचारु करने, साफ सफाई, चिकित्सा सुविधाएं और कांवड़ मार्ग में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए डिवाइडर लगाने आदि पर निर्णय लिया जाएगा। सबसे अहम मुद्दा भोलों की सुरक्षा के लिए कावड़ मार्ग पर कितना पुलिस बल तैनात किया जाएगा, इसके लिए भी निर्णय लिया जाएगा। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी के बताया कि बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बैठक के बाद हरियाणा के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed