{"_id":"69bc4beb7d8aedcffe05f27a","slug":"12-shops-and-banquet-halls-sealed-in-banat-goharni-shamli-news-c-26-1-smrt1047-161748-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बनत-गोहरनी में 12 दुकानें व बैंक्वेट हॉल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बनत-गोहरनी में 12 दुकानें व बैंक्वेट हॉल सील
Fri, 20 Mar 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बनत में विकास प्राधिकरण द्वारा सील की गई दुकानें। प्राधिकरण
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बनत और गोहरनी क्षेत्र में 15 बीघा भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही बनत में बनी 12 दुकानों और गोहरनी में निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया है।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। प्राधिकरण टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए बनत में महिला डिग्री कॉलेज के पास आठ बीघा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
गोहरनी गांव में करीब सात बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर निर्माण को ध्वस्त किया। बनत में लगभग 160 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित 12 व्यावसायिक दुकानों और बाईपास क्रॉस के पास गोहरनी में करीब नौ बीघा भूमि पर बनाए जा रहे बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि संबंधित स्थलों पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को लेकर पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्रवाई के बाद भी निर्माण नहीं हटाए जाने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत टीम के अन्य सदस्य और संबंधित थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।