{"_id":"63470d88d72a06454108b00b","slug":"118-candidates-got-employment-in-the-fair-shamli-news-mrt6093111116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में 118 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में 118 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
विज्ञापन
शामली में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देते पू
- फोटो : SHAMLI
मेले में 118 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। 118 चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में बजाज मोटर्स, हैवल्स लिमिटेड, मिंडा ग्रुप, मारुति पेपर लिमिटेड, अशोक लीलैंड आदि कुल 20 कंपनियों ने ऑफलाइन और तीन कंपनियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। रोजगार मेले में 291 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिनमें से 118 का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि ने ऑफर लेटर प्रदान किए। साथ ही उन्हें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूलमंत्र को जीवन में अपनाने पर बल दिया।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार, प्रधानाचार्य एमएमआईटी जसाला नवीन कुमार ने अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राजकीय पॉलिटेक्निक किरठल के व्याख्याता आशीष सिंह ने अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउसिंलिंग भी की। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर संस्था के सेवायोजन और प्रशिक्षण अधिकारी सचिन कुमार सैनी रहे। मंच का संचालन विपुल सूर्यवंशी ने किया। इस मौके पर अदिति सिंह, रश्मि सिंह, कपिल कुमार, जसवीर सिंह, सचिन विकल, वानी गुप्ता, स्वाति चौहान, मोनिका, तेजपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, सुशील कुमार, रीता आदि का सहयोग रहा।