{"_id":"5c193d10bdec2256df275af1","slug":"11545157904-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को दिया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को दिया चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने वेतन से राहुल को दिया 20 हजार का चेक
शामली/जलालाबाद । एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को शराब के खिलाफ मुहिम चलाने वाले जलालाबाद के राहुल को अपने वेतन से 20 हजार रुपये का चेक काटकर दिया। एसपी खुद उसकी दुकान पर गए और राहुल को चेक दिया।
गौरतलब है कि जलालाबाद के हरि नगर मोहल्ला निवासी राहुल कई साल से शराब विरोधी मुहिम चलाए हुए है। वह स्कूल कालेजों में जाकर छात्रों को भी इसके प्रति जागरूक कर रहा है। पिछले दिनों अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की तो उससे प्रभावित होकर एसपी अजय कुमार खुद अजय के घर गए और उसके प्रयास की सराहना की थी। एसपी ने जिले में शराब के खिलाफ अभियान चलाने की शुरूआत करते हुए राहुल को इस मुहिम का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। उन्होंने उसे अपनी ओर से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। मंगलवार शाम को एसपी अजय कुमार जलालाबाद पहुंचे। वे पुलिस चौकी के निकट विजय कुमार के भाई की दुकान पर गए जहां विजय भी था। एसपी ने अपने वेतन से 20 हजार रुपये का चेक काटकर राहुल को दिया। एसपी ने बताया कि आर्थिक वजहों से राहुल ज्यादा नहीं पढ़ सका था। इस वजह से उसे ये आर्थिक मदद की है, ताकि वो चाहे तो आगे की पढ़ाई करे और साथ ही शराब विरोधी अपनी मुहिम भी जारी रख सके। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें 25 लोगों का ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें 125 लोग अवैध शराब के बारे में पुलिस को जानकारी देंगे, जबकि बाकी 125 लोग लोगों को जागरूक करेंगे। विजय का परिवार भी एसपी के इस कदम से बेहद खुश है।