फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांवों में बिकती है मौत, व्यवस्था रहती है मौन

गांवों में बिकती है मौत, व्यवस्था रहती है मौन

Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांवों में बिकती है मौत, व्यवस्था रहती है मौन
तस्करी की शराब और अवैध रूप से बनाई गई शराब की होती है सप्लाई
विज्ञापन

शामली।
यमुना खादर के गांवों में अवैध रूप से बनने वाली शराब के रूप में मौत बेची जाती है। जंगल के साथ ही घरों तक में अवैध रूप से शराब बनाने के मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। कमालपुर गांव की घटना के बाद फिर सवाल उठा है कि शराब माफिया के नेटवर्क को पुलिस और आबकारी तोड़ क्यों नहीं पा रही है।
खासकर झिंझाना क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने का धंधा चलता रहा है, जिस कारण इस धंधे के लिए यह क्षेत्र बदनाम भी रहा है। जंगल के साथ ही घरों में भी अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जाती है। यह अवैध धंधा एकाध गांव में नहीं, बल्कि कई गांवों में चलता है। इसके अलावा हरियाणा और अन्य प्रदेशों से तस्करी करके लाई गई शराब की सप्लाई भी खूब होती है। गौरतलब है कि आठ महीना पूर्व पुलिस ने शराब बनाने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था, तो खानपुर, केरटू सहित कई गांवों से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब, लेहन और शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए थे। शराब के अवैध धंधे में पुरुषों के साथ ही महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आ चुकी है। यही नहीं शराब पीने के आदी इन घरों में पहुंचते हैं और 10 से 15 रुपये प्रति गिलास के हिसाब से कच्ची शराब खरीदकर पीते हैं।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की बिक्री भी खूब
कच्ची और अवैध रूप से बनाई गई शराब के अलावा झिंझाना और कैराना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री भी खूब होती है। समय समय पर पुलिस ऐसे मामले पकड़ भी चुकी है, लेकिन नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed