फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भैंसवाल मिनी बाइपास: शासन से जारी हुई 6 करोड़ 43 लाख रूपये की तीसरी किश्त

भैंसवाल मिनी बाइपास: शासन से जारी हुई 6 करोड़ 43 लाख रूपये की तीसरी किश्त

Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
भैंसवाल  मिनी बाइपास: शासन से जारी हुई 6 करोड़ 43 लाख रूपये की तीसरी किश्त
जल्द शुरू होगा बाईपास का निर्माण
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले भैैंसवाल मिनी बाईपास निर्माण के लिए शासन ने छह करोड़ 43 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। शासन से धनराशि मिलने के बाद भैैंसवाल बाईपास के सिलावर- बनत आदि किसानों के बैनामे पूरे होने के बाद निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा।
प्रस्तावित जिला मुख्यालय के भैैंसवाल गांव से लेकर सिलावर होते हुए दिल्ली- यमुनोत्री सहारनपुर को जोड़ने वाला भैंसवाल मिनी बाईपास तीन साल पूर्व शासन से स्वीकृत हुआ था। पहली किश्त के रूप में शासन से प्राप्त 4 करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि से भैंसवाल गांव के किसानों के बैनामो की प्रक्रिया पूरी की गई। शासन से मिली दूसरी किश्त में भैंसवाल गांव की सीमा से लेकर सिलावर गांव की सीमा तक लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने रोड़ी व मिट्टी का कार्य पूरा कर एक कोट तारकोल कार्यपूूरा कर दिया गया है। मिनी बाईपास के सिलावर और बनत कस्बे के किसानों की भूमि के कुल 25 बैनामे होने हैं। शासन से किसानों की बैनामा व मुआवजा की तीन करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि आने के बाद छह माह के दौरान मात्र सिलावर गांव के किसानों के 12 बैनामे हो पाए हैं। अभी तक 13 किसानों के बैनामे अधूूूरे पड़े हैं। शासन के उपसचिव अभय कुमार ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को वर्ष 2018-19 के लिए आठ अगस्त को दिल्ली यमुनोत्री सहारनपुर को जोड़ने वाले भैंसवाल बाईपास के निर्माण के लिए तीसरी किश्त के रूप में छह करोड 43 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। हालांकि 16 करोड़ छह लाख 34 हजार रुपये की कुल धनराशि में से भैंसवाल मिनी बाईपास के प्रोजेक्ट को 14 करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि शासन से आवंटित हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार नेेेे बताया कि शासन से भैंसवाल बाईपास के निर्माण के लिए तीसरी किश्त की धनराशि लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही भैंसवाल बाईपास के सिलावर व बनत के किसानों की भूमि के बैनामों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

सिलावर और बनत के किसान कराएं बैनामा
शामली। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने सिलावर व बनत के किसानों से अनुरोध किया है कि दिल्ली- यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग से भैंसवाल रोड को जोड़ने वाले मिनी बाईपास के बैनामों की धनराशि उपलब्ध है। बाईपास की जद में आने वाले किसान बैनामा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के कार्यालय में उनसे व सहायक अभियंता ललित अग्रवाल से मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिलावर गांव में रेलवे लाइन पर अंडरपास स्वीकृत है। भैंसवाल व सिलावर-बनत को जोड़ने के लिए अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed