{"_id":"5b50de944f1c1bc6508b5b91","slug":"11532026516-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिख रही सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड, कॉलेजों के आस-पास मंड़राने लगे मनचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिख रही सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड, कॉलेजों के आस-पास मंड़राने लगे मनचले
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मनचलों को सबक सिखने के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम सड़कों पर नहीं दिख रही है। स्कूलों और कॉलेजों के बाहर खड़े होकर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों द्वारा मनचलों पर निगरानी भी नहीं हो रही है। यही कारण है कि छेड़खानी की घटनाएं जिले में एक बार से बढ़ने लगी हैं।
बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम का गठन किया था। हर थाने में बनाई गई यह टीम स्कूल और कॉलेजों के बाहर सिविल ड्रेस में खड़े होकर मनचलों पर निगरानी रखी थी। आसपास मंडरा रहे मनचलों को हिरासत में लिया जाता था तथा उनसे पूछताछ की जाती थी। शुरू में टीम ने जोरों से काम किया, लेकिन समय के साथ कार्रवाई शांत हो गई। जिले में ना तो कही भी चेकिंग हो रही है और ना ही मनचलों पर निगरानी रखी जा रही है। यही कारण है कि अब दोबारा फिर मनचले कॉलेजों के आसपास मंडराने लगे हैं। खासकर कैराना में यह दिक्कत सामने आ रही है। तीन दिन पूर्व कॉलेज जा रही छात्राओं से छेड़खानी की घटना सामने आई थी। यही नहीं शामली के मोहल्ला पंसारियान, कस्बे के पुराना बाजार में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। बृहस्पतिवार को बुढ़ाना तिराहे के पास फिर महिला से छेड़खानी की गई। हालांकि पब्लिक ने धुनाई करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। उधर, एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम अलर्ट है, फिर भी दोबारा थाने की सभी टीमों को अलर्ट किया जाएगा और कार्रवाई कराई जाएगी।