{"_id":"5b3521c84f1c1bc2378b6598","slug":"11530208712-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने डीएम से की सड़क को गड़ढा मुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने डीएम से की सड़क को गड़ढा मुक्त कराने की मांग
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
बृहस्पतिवार को जलालाबाद क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकुबपुर, कादरपुर, जानीपुर, अहमदपुर के ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत को लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजा। ग्रामीणों ने जलालाबाद से दुलावा रोड सड़क निर्माण की मांग की। बताया कि जलालाबाद से अंबेहटा-दुलावा मार्ग में काफी गहरे गडढ़े होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के समय में सड़कों में गड्ढे होने व वाहन के धीमी गति से चलने के कारण लूटपाट का भी खतरा रहता है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराते हुए राहत दिलाने की मांग की है। इस दौरान लियाकत अली, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, जयपाल सिंह प्रधान, मास्टर भूप सिंह, प्रसाद, ताबे करीम, बाबर, आसमीन, वाकत अली, अशरफ अली, आदि ग्रामीण रहे।