फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो साल बाद परिवार से मिले घनश्याम, छलक पड़े आंसू

दो साल बाद परिवार से मिले घनश्याम, छलक पड़े आंसू

Thu, 08 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो साल बाद परिवार से मिले घनश्याम, छलक पड़े आंसू
दो साल बाद परिवार से मिले घनश्याम, छलक पड़े आंसू
विज्ञापन

शामली। दो साल पूर्व अपने परिवार से बिछुड़े घनश्याम को अपनाघर आश्रम ने उसके परिवार से मिला दिया। परिवार के लोग अपनाघर आश्रम पहुंचे और घनश्याम को अपने साथ घर ले गए। इस दौरान घनश्याम के आंसू भी छलक आए।

दो अगस्त 2016 को शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर एक व्यक्ति असहाय मिला था। उसको करनाल रोड स्थित अपनाघर आश्रम ले जाकर आश्रय दिया गया। उस समय वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। सिर्फ अपने हाथ की ओर इशारा करते थे। इस पर घनश्याम गांव-हरीनपुर डाकखाना-मुरादनगर लिखा हुआ था। आश्रम में डाक्टर अरुण राय की देखरेख में उनका उपचार हुआ। धीरे धीरे वह ठीक होने लगे और अपने मन से आश्रम में कार्य करने लगे। एक दिन ऐसे ही वह अपना हाथ दिखाने लगे, जिससे आश्रम पदाधिकारी ने एक बार फिर उनके घर की खोज प्रारंभ की। इसी दौरान परमेश तायल की ओर से अपनाघर आश्रम में भोज व्यवस्था के दौरान घनश्याम ने फिर से अपने घर का वही पता बताया, जिसके बाद परमेश तायल ने अपने परि चित नरेंद्र कुमार मित्तल को मुरादनगर भेजा, तब पता चला कि घनश्याम का गांव हुसैनपुर (गाजियाबाद) है। घर पर पहुंचने के बाद घनश्याम के भाई विकास से वार्ता हुई। घनश्याम के बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को भाई विकास शामली में अपनाघर आश्रम पहुंचे। उन्होंने बताया कि घनश्याम बगैर कुछ बताए घर से निकल गए थे। काफी तलाशने पर भी उनका पता नहीं चल रहा था, जिस कारण पूरा परिवार परेशान था। बृहस्पतिवार को भाई विकास अपनाघर आश्रम कार्यालय की कार्रवाई पूरी कराने के बाद घनश्याम को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed