फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परीक्षा में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे वितविहीन शिक्षक, परेशानी

परीक्षा में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे वितविहीन शिक्षक, परेशानी

Wed, 07 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे वितविहीन शिक्षक, परेशानी
शामली।
विज्ञापन

वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार रखा। कोई भी शिक्षक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी देने नहीं पहुंचा। इससे सभी परीक्षा केंद्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, परीक्षा केंद्र संचालकों ने बुधवार को होने वाली परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की मांग की है।

जनपद के 33 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के सफल संचालन के लिए 95 कॉलेजों से 1184 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। जिसमें 511 कक्ष निरीक्षक परिषदीय कॉलेजों से, 411 कक्ष निरीक्षक वित्तविहीन एवं अन्य कॉलेजों से जबकि 264 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लगाए गए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही वित्तविहीन शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय और कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए वेतन बंद करने और अन्य मांगों को लेकर परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगा दी। मांगों के पूरा न होनेे पर वित्तविहीन शिक्षकों ने मंगलवार को शुरू हुई बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार रखा। इस कारण कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते केंद्र व्यवस्थापकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली पाली की परीक्षा के बाद ही केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस कार्यालय पर अन्य कक्ष निरीक्षकों की मांग के लिए मांगपत्र भेजना शुरू कर दिया। आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में सत्यनारायण कॉलेज से दस शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। हिंदू कन्या की प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने बताया कि कॉलेज में नौ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बनत स्थित देवी उमराकौर से लगी थी। जिनमें से एक भी शिक्षक ड्यूटी पर नहीं आया। कम परीक्षार्थियों के होने के चलते काम चला लिया गया। जबकि बुधवार की परीक्षा में अधिक परीक्षार्थी रहेंगे। शिक्षा विभाग की ऐसी लापरवाही के चलते परीक्षा में कोई भी बड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं, कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर पूर्ति की जाएगी। किसी भी परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी नही रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed