{"_id":"5a5901c94f1c1be9408b476a","slug":"11515782601-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को बचाने के लिए खाई में उतार दिया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को बचाने के लिए खाई में उतार दिया ट्रक
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों को बचाने के लिए खाई में उतार दिया ट्रक
थानाभवन। शुक्रवार सुबह चरथावल से ट्रक लेकर चालक अनीस थानाभवन की तरफ आ रहा था। जब वह ख्यावड़ी गांव के पास पहुंचा, तो सामने से बाइक सवार दो युवक और यात्रियों से भरी प्राइवेट बस आ गई। चालक अनीस ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया और तेजी से ट्रक को सड़क के बाईं ओर मोड़ दिया। इस कारण ट्रक सड़क किनारे खाई में उतर गया। चालक अनीस भी ट्रक में फंसा रह गया। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर उसमें फंसे चालक अनीस को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक और अन्य लोगों का कहना था कि यदि ट्रक चालक अपने ट्रक को सड़क किनारे खाई में नहीं उतारता, तो बस अथवा बाइक सवार युवकों से टक्कर हो सकती थी।