{"_id":"59ff55964f1c1b71548baee8","slug":"11509905814-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिप अबेकस शामली बना यूपी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिप अबेकस शामली बना यूपी चैंपियन
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सिप अबेकस शामली ने यूपी सिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए गणित में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए ट्राफी पर कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया।
रविवार को शामली सिप अबेकस की डायरेक्टर डॉ. मृदुला ने बताया कि चार नवंबर को मुजफ्फरनगर के वेदांता फार्म में यूपी सिप गणित प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें यूपी के 22 सिप अबेकस के लगभग एक हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें शामली से 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से 72 बच्चों ने अपने अपने लेवल में गणित की केल्कूलेशन में सबसे कम समय लेते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। जिसके बाद विजेता बच्चों को चेन्नई से आए सिप अबेकस के नेशनल डायरेक्टर दिनेश विक्टर, जय शंकर और रिजनल हेड राजेश चड्ढा और एरिया हेड रीना अग्रवाल ने स्टार व सुपर स्टार ट्राफी देकर सम्मानित किया।
जिसमें सरगम, आयुष, अनुष्का, अभिनव, उत्कर्ष मिष्टी गुप्ता आदि रहे। उन्होंने इसका श्रेय शिक्षक रीमा, गरिमा, अंजू, वैष्णवी को दिया। इनमें से सात विजेता बच्चे 12 नवंबर को तमिलनाडु में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।