{"_id":"5ccdd56cbdec2207657b883b","slug":"111556993388-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना की महिला की पाकिस्तान में बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना की महिला की पाकिस्तान में बुखार से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। पाकिस्तान में बहनों से मिलने के लिए गई कैराना निवासी एक वृद्ध महिला की बुखार के चलते मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मृतका के शव को पाकिस्तान में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
महिला नूरजहां कैराना के मोहल्ला पोसखाना निकट घोसाचुंगी पर रहती थी। वह करीब 63 वर्ष की थीं। उसके बेटे खुर्शीद ने बताया कि उसकी मां नूरजहां और पिता शब्बीर बहन रानी के साथ एक माह के वीजे पर पाकिस्तान निवासी मौसी से मिलने के लिए गए थे। पाकिस्तान में उसकी चार मौसी रहती हैं। मौसी के पास में उसका एक भाई आसिफ भी रहता है। परिजनों ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि मां नूरजहां को बुखार आ रहा है। इस कारण उसे इंफेक्शन हो गया था। उपचार के चलते शुक्रवार शाम नूरजहां की मौत हो गई। इसकी खबर उन्हें फोन पर मिलीं। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। बेटे ने बताया कि पाकिस्तान में दो दिन का अवकाश होने के कारण मां के शव वहां दफनाने के लिए परिजनों को अभी तक अनुमति नहीं मिली है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, वहीं पर शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
बुधवार को आना था वापस, मिली मौत की खबर
नौशाद ने बताया कि उसके माता-पिता और बहन को वीजा की समयावधि समाप्त होने पर बुधवार को घर वापस आना था। इससे पहले शुक्रवार को उनके पास मां के निधन की खबर आ गई। बताया कि नूरजहां ने अपनी एक बेटी पाक में ब्याही हुई है। नूरजहां की मौत से उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।