फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल से होगी शुरू

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल से होगी शुरू

Mon, 11 Feb 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल से होगी शुरू
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल से होगी शुरू
विज्ञापन

शामली। जिले में 15 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई की परीक्षा आगामी पांच अप्रैल तक होगी।
सोमवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में मान्यता प्राप्त विद्यालयोें के प्रधानाचार्यों की बैठक में लाइव प्रसारण में दिल्ली में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक अनिता कंकरवाल एवं परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षाओं के बारे में अवगत कराया कि परीक्षा में किसी भी इलेक्ट्रानिक सामनों के ले जाने पर पाबंदी होगी। दिव्यांग विद्यार्थी अपना मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। उनका कहना कि मुख्य उद्देश्य छात्र और छात्राओं को तनाव मुक्त करना करना है। दसवीं- बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को सफल बनाने के लिए अध्यापकों को निष्पक्ष एवं त्रुटि मुक्त मूल्यांकन करने पर जोर दिया। परीक्षाओं में विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर 9.30 बजे तक स्कूल यूनिफार्म में आई कार्ड सहित आएंगे। विद्यार्थी का परीक्षा कक्ष में 10 बजे तक पहुंचने के साथ परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा की छोड़ने की अनुमति नही दी जाए। परीक्षा के संबध में विद्यार्थी केवल नीले पेन का प्रयोग करेंगे। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेशपत्र पर विद्यालय प्रधानाचार्य, छात्र एवं माता पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed