{"_id":"5b2e967a4f1c1b2b428b67df","slug":"111529779834-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिधाम पर भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिधाम पर भंडारे का आयोजन
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिधाम पर भंडारे का आयोजन
चौसाना।
खोड़समा में शनिदेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत भंडारे का कार्यक्रम शुरू किया गया। क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
चौसाना के खोड़समा मेें विगत पांच वर्ष पूर्व शनिदेव के मंदिर की स्थापना की गई थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। शनिवार को सुबह सात बजे शुभ मुहूर्त में यज्ञ की शुरूआत की गई। पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की। यज्ञ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में चौसाना ,सकौती, सुंदर नगर, कमालपुर, अमलापुर, पठानपुरा सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने शनिधाम पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।