{"_id":"5b2951784f1c1bb26e8b8d9f","slug":"111529434488-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदाता जागरुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदाता जागरुकता
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदाता जागरूकता
शामली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें 18 वर्ष की आयु वाले समस्त युवकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को शामली में माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक मोघा ने कहा कि युवा ही देश निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता बूथ तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा।
भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी पात्र मतदाताओं को मतदान करना जरूरी है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बनती है कि मतदाताओं को जागरूक करें। शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव से कार्यकर्ताओं को सबक लेनी चाहिए और अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि मतदान प्रतिशत बढ़ने पर जहां लोकतंत्र मजबूत होता है, तो भाजपा को भी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम संयोजक सतेंद्र तोमर, शामली विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम संयोजक पुनीत द्विवेदी, शामली नगराध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं रूपरेखा सतेंद्र तोमर और पुनीत द्विवेदी ने रखी। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान संजीव मलिक, विपिन मलिक, सुधीर चौधरी, सुबोध भारती, पूरणचंद जाटव, अंकित गुप्ता, रवि कश्यप, तेजस्वी पंवार, रोबिन गर्ग, सुनील अरोरा, पंकज कश्यप, रामनिवास सैनी, स्पर्श भटनागर, गौरव गर्ग, वैभव संगल, संगीता जिंदल, पूनम राणा, नीरज जाटव आदि मौजूद रहे।