फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

ारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन

शामली। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित अधिष्ठापन समारोह में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिकारियों ने सभी को शपथ ग्रहण कराई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

शनिवार देेर रात्रि भारत विकास परिषद का कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट में अधिष्ठापन समारोह में प्रांतीय महासचिव नीता दुबलिश ने संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश बजाज, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धमेंद्र, महिला संयोजिका रेणू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश व अन्य सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही संस्कार शाखा के अध्यक्ष राजकुमार कुच्छल, सचिव अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, महिला संयोजिका सरोज कुच्छल को भी वर्ष 2018-19 के लिए दायित्वबोध ग्रहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष नरेश गोयल और संचालन प्रांतीय सचिव राजीव मलिक व दीपक मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजनल सेक्रेट्री अनुुराग दुबलिश, विशिष्ट अतिथि रीजनल सेक्रेट्री विनीत संगल, रीजनल सेक्रेट्री एसएन बंसल व प्रांतीय उपाध्यक्ष वीके सिंह आदि ने विचार रखते हुए संस्था को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद, प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी और प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया। शामली शाखा से लोकेंद्र चौधरी को जिलाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष, शशि अरोरा को जिला महिला संयोजिका, नरेशपाल को जिला संयोजक नेत्रदान देहदान, राजकुमार चौधरी को जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राजीव जैन को प्रांतीय चेयरमैन नशा मुक्ति आदि को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed