{"_id":"5b0860934f1c1bac6e8b48c8","slug":"111527275667-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली।
शहर के जामा मस्जिद पर रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:25 बजे मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे। भीड़ ज्यादा होने के कारण ही मस्जिद के बाहर बड़ा बाजार में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इस दौरान मौलाना शौकीन ने कहा कि रमजान का महीना बेहद खास है। अल्लाह की इबादत करना, रमजान रखना और भलाई के कार्य करना ही इस्लाम सिखाता है। इस दौरान देश और दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई। फिर करीब डेढ़ बजे कुरेशियान मस्जिद पर मौलाना अय्यूब ने नमाज अदा कराई। वहां पर भी काफी संख्या में अकीदत जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे।