{"_id":"5afc722a4f1c1b894c8b5327","slug":"111526493738-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से महिला की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से महिला की मौत, कोहराम
Updated Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव गंगेरू निवासी महिला मुशर्रत की कैंसर की बीमारी के चलते बुधवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार एक वर्ष पूर्व उसके पति गुलाम अब्बास की भी कैंसर के कारण मौत हो चुकी है। ग्रामीण यामीन, सरवर, दिनेश, राहुल, उमेद, सुलेमान, याकूब, इकराम आदि का कहना है कि एक माह में कैंसर से चार लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक वर्ष में गांव में इस बीमारी से आलम, खंबर, अलीशेर, आफताब, मूसा, अली हैदर, राकिब, हनीफ, शबीहैदर, गुलाम, भूरा की मौत हो चुकी है। गांव में लगातार कैंसर से हो रही मौत के कारण गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम खानापूर्ति करके लौट जाती है। उधर, चिकित्सा प्रभारी रमेश चंद्रा ने बताया कि गांव में पूर्व में भी कैंप लगाकर जांच की गई थी। दूषित पानी से कैंसर जैसी बीमारी नहीं फैलती है। गांव में एक बार फिर से कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।