{"_id":"5ae4b80d4f1c1be2798b6bd2","slug":"111524938765-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने दिया दिल्ली चलो का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने दिया दिल्ली चलो का नारा
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
अटेवा पेंशन मंच जनपद इकाई शामली कार्यकारिणी की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें पुुुरानी पेंशन को बहाल कराने के लिए दिल्ली में होने वाली महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की। जिला संयोजक नवनीत कुमार ने सभी शिक्षकों को बताया कि 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन बहाली की मांग को लेकर महारैली होगी। रैली को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होना होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद के प्रत्येक ब्लाक से बसों की व्यवस्था की गई है। रैली में पूरे प्रदेश से लगभग 48 लाख पेंशन विहीन शिक्षक व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने दिल्ली चलो का नारा देते हुए सभी शिक्षक कर्मचारियों से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान अरुण सैनी, विजय पांडेय, अनुराग यादव, अमित गोस्वामी, अमित कुमार, प्रताप सिंह, अनुज कुमार, अंकित, संजय यादव, विनय त्यागी, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।