{"_id":"5aca638b4f1c1b616b8b473e","slug":"111523213195-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का 24 घंटे का चक्का जाम व हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का 24 घंटे का चक्का जाम व हड़ताल स्थगित
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
शामली।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सोमवार को होने वाली रोडवेज कर्मचारियों की 24 घंटे की हड़ताल व चक्काजाम स्थगित हो गया है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर नौ अप्रैल को 24 घंटे का चक्का जाम व हड़ताल व रोडवेज कर्मचारियों की यूनियन के दूसरे गुट की यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन का दस अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे से 24 घंटे की हड़ताल व चक्का जाम प्रस्तावित था। नौ अप्रैल को होने वाले चक्का जाम व हड़ताल के मद्देनजर रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों की प्रबंध निदेशक पी गुरुप्रसाद व परिवहन सचिव आराधना शुक्ला के साथ दो दौर में समझौता वार्ता हुई। समझौता वार्ता के बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा शामली के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि परिषद के प्रांतीय निर्देश पर सोमवार को होने वाली उनके गुट की हड़ताल -चक्का जाम स्थगित हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नौ अप्रैल को होने वाली हड़ताल व चक्का जाम स्थगित होने से परिवहन विभाग के अफसरों- सवारियों ने राहत की सांस ली है। एआरएम शाम मनोज वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को सभी मार्गों पर रोडवेज बसो का संचालन जारी रहेगा।