{"_id":"5ac7c0a24f1c1bd2618b5ec3","slug":"111523040418-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताया। भाजपाइयों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किए हैं।
शुक्रवार को शामली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से विभिन्न सेक्टरों में बैठक करके स्थापना दिवस मनाया। वहीं, डॉ. मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 7 के एक से छह नंबर तक बूथों पर स्थापना दिवस मनाकर पार्टी की नीतियां बताईं। डॉ मनोज चौधरी ने कहा कि 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी की स्थापना की। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से कार्य करते हुए पार्टी को मुकाम पर पहुंचाया। इस दौरान राकेशपाल, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, सोनू, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, सन्नी, किरणपाल सिंह, सूरजमल, राजपाल, दिनेश और राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
वहीं, कैराना स्थित मायापुर फार्म हाउस पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि पार्टी ने जनहित के कार्य करते जनता में भरोसा पैदा किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, फरमान प्रधान, इंतजार, शीशपाल प्रधान, विलियम प्रधान, रामबीर प्रधान, विक्रम, दीपक, पंकज शर्मा और राजदीप आदि उपस्थित रहे। उधर, थानाभवन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सेक्टर नौजल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश व केन्द्र सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। संयोजक राकेश राणा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महेश गोयल ने कहा कि अनेक ऐसे कार्य किए हैं, जिनसे देश का गौरव बढ़ा। इस दौरान मुकेश शर्मा, बुद्धू कश्यप, ठाकुर पवन सिंह, विजय प्रताप, दुष्यंत, धन्नू, बिट्टू, ब्रिजेश हरड, प्रमोद, प्रवीन, डॉ. रामकुमार, राकेश शर्मा, मिथलेश रानी, सन्तोष देवी आदि मौजूद रहे।