{"_id":"5ab942b04f1c1b90778b7b74","slug":"111522090672-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ता ट्रेक्टरों के काफिलों के साथ आज कलक्ट्रेट में पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ता ट्रेक्टरों के काफिलों के साथ आज कलक्ट्रेट में पहुंचेंगे
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने और 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में भाकियू कलक्ट्रेट में मंगलवार को प्रदर्शन करेगी। सोमवार को भाकियू की बैठक में धरने को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
सोमवार को मोहल्ला रेलपार में भाकियू नेता सतपाल पहलवान के आवास पर भाकियू की बैठक हुई। जिसमें दस साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाने, समय पर गन्ना भुगतान कराए जाने, किसानों के फसलों के ऋण माफ करने व बिजली बिल को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष पप्पू मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए एनसीआर में दस साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। सरकार की गलत नीति के विरोध में तहसील परिसर में भाकियू कार्यकर्ता 100 ट्रैक्टरों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जगवीर सिंह, जयसिंह, विजयपाल, वेदपाल, देशपाल, कृष्णपाल, महेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, महीपाल, सुखपाल, सतपाल पहलवान, अनुज माजरा मौजूद रहे।