फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला न्यायालय की स्थापना के लिए सातवें अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना- प्रदर्शन

जिला न्यायालय की स्थापना के लिए सातवें अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना- प्रदर्शन

Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय की स्थापना के लिए सातवें अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना- प्रदर्शन
शामली। जिला न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ताओं ने बैनामा लेखकों के चेंबर बंद कराकर उपनिबंधक कार्यालय में तालाबंदी करके सातवें दिन भी बेमियादी धरने दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल रखते हुए बैनामा लेखकों के कार्यालय एवं चेंबर बंद कराते हुए उपनिबंधक कार्यालय की तालाबंदी की। धरने में बैठे अधिवक्ताओं ने कहा कि 28 सितंबर 2011 को शामली जिले की स्थापना होने के बाद डीएम-एसपी की नियुक्ति कर दी गई थी, लेकिन जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय की स्थापना नही गई। जबकि कई बार जिला न्यायालय भवन का राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, चौधरी चरण सिंह बारात घर, संगम बारात घर भवन का प्रस्ताव बनाकर जिला बार एसोसिएशन शामली की ओर से ओएसडी के माध्यम से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया था। कहना था कि मांगे पूरी न होने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के बेमियादी धरने में भारतीय किसान- मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिह मुंडेट, दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष रामगोपाल सहरावत, भाजपा नेता अजय संगल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव जैन, जिला महामंत्री कुंवर वीर सिह कांबोज, राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर, महासचिव रज्जू राणा, प्रताप चौहान, दिग्विजय सिंह, बलराम राणा, रामभूल सिंह, लखन राणा, रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र, विकास धीमान जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, रालोद प्रदेश महासचिव ऋषि राज राझड़, सुनील मलिक, सर्वेश कुमार, यशपाल सिह बालियान, डाक्टर मुबारक अली देवानंद गौड़, शामली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक, भाकियू नेता विनोद निर्वाल, कुलदीप पंवार, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, टैक्स बार एसोसिएशन के अमित गर्ग, भाजपा के जिला प्रवक्ता यशपाल पंवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, उच्च शिक्षा मंच के बाबूराम पंवार, आर्य जाटसभा के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा के अध्यक्ष रमेश चंद विश्वकर्मा समेत कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिह, महासचिव नील कमल, कोषाध्यक्ष राजेश आर्यन, चंद्रवीर सिंह मलिक, सतीश चौहान, सतीश कुमार मिठालिया, चंद्रभान सिंह, सोराज सिंह, मुकेश गर्ग, रविंद्र कुमार, मनोज जागिड़, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह, दीपक कौशिक, रामफूल सिंह, सतपाल कश्यप, अमरदीप आर्य, सतेंद्र धिरयान, विवेक कुमार, अशोक कुमार, अरविंद जावला, राजकुमार, जसपाल राणा, रामञुमगार वर्मा, जयपाल चौहान, विपिन सैनी, मणिकांत शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, राहुल वशिष्ठ, ओमपाल सिंह, प्रताप सिंह राठौर, धीर सिंह मलिक, मदन सिंह, रवि चौधरी, श्यामवती, नीलम पुरी, सुमन आर्य, दीपा कंकरवाल, संजय शर्मा शामिल रहे। बेमियादी धरने में सोमपाल चौहान, बलराज , राकेश शर्मा, जगत प्रसाद कौशिक, दिलशाद, केडी शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed