{"_id":"5aa02a314f1c1b8a258b5e55","slug":"111520446001-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याएं
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं सुनीं। लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को शामली नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर के समक्ष कई मामले पहुंचे। शामली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी परिवार ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी एक माह से लापता है, उसे बरामद कराया जाए। इसके अलावा पारिवारिक विवाद के कई मामले पहुंचे। इस दौरान डॉ. प्रियंवदा तोमर ने कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी जितने भी मामले हैं, उनका निस्तारण शीघ्रता से कराया जाए। उसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ कैराना राजेश तिवारी, वीना अग्रवाल, महिला हेल्पलाइन 181 की सदस्य पारुल, प्रियंका, ऐच्छिक ब्यूरो की इंचार्ज उपनिरीक्षक अंजू और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।