फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उच्च शिक्षा की गुणवता में सुधार के लिए चिंतन

उच्च शिक्षा की गुणवता में सुधार के लिए चिंतन

Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा की गुणवता में सुधार के लिए चिंतन
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय एवं अंतिम दिन संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दिन की शुरुआत तकनीकि सत्र के साथ हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चमन लाल ने प्राध्यापक मंडल को प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता समग्र प्रयास से ही संभव है। विभिन्न महाविद्यालयों से आए शिक्षाविदों एवं अनुसंधान कर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सभी विद्वानों ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं के अनुसार उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधारने में शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों का भी अहम योगदान होता है आज वक्त आ गया है कि सभी को समग्र प्रयास करना होगा तभी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो पाएगा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में गुलफशा, राहिला ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण किया। वेलेडिक्टरी सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अध्यक्षता राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला के प्राचार्य डॉ. सतेंद्र प्रसाद ने की। मौके पर डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल ने समस्त स्टाफ तथा प्रतिभागी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. शिशुपाल सिंह, डॉ. मोहित मलिक, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. रीनू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed