{"_id":"5a550a914f1c1bd2178b5e9b","slug":"111515522705-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्मानपुर में लाउडस्पीकर बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उस्मानपुर में लाउडस्पीकर बंद कराने की मांग
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के लोगों ने थानाभवन थाना प्रभारी से मुलाकात कर गांव में धार्मिकस्थल पर लगे लाउडस्पीकर का प्रयोग बंद कराने की मांग की है।
मंगलवार को गांव उस्मानपुर निवासी वीरेश कुमार, कंवरपाल सिंह, नगेंद्र, संदेश कुमार, सुधीर कुमार आदि थानाभवन थाने पहुंचे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में धर्मस्थल पर लगे लाउडस्पीकर से लगातार ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है। तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जाता है, यदि आवाज कम करने के लिए कहते हैं, तो विवाद की स्थिति बनती है। इसकी वजह से तनाव फैलने की आशंका है। आरोप है कि उक्त लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से उक्त लाउडस्पीकर का प्रयोग बंद कराने की मांग की। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।