फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इस साल गेहूं की फसल का 3.332 हैक्टेयर रकबा घटा

इस साल गेहूं की फसल का 3.332 हैक्टेयर रकबा घटा

Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
इस  साल गेहूं की फसल का 3.332 हैक्टेयर रकबा घटा
शामली।
विज्ञापन

इस साल गन्ने की फसल का नकद भुगतान और अधिक पैदावार होने से जिले में गेहूं का 3,332 हेक्टेयर रकबा घट गया। इस साल गेहूं का 49, 568 हेक्टेयर का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया गया है।
पिछले तीन सालों में गेहूं की फसल का 52 हजार हेक्टेयर भूमि का अच्छा खासा रकबा रहा है। पिछले सत्र में गन्ने की फसल का जिले की चीनी मिलों द्वारा ज्यादातर नकद भुगतान होने से इस सत्र में 53,767.8 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई करके रिकार्ड तोड़ उत्पादन किया गया। गन्ना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल 5.54 प्रतिशत अधिक गन्ने की बुआई की गई है। उत्तर प्रदेश शासन ने शामली जिले का वर्ष 2017-18 के लिए गेहूं का लक्ष्य 49,568 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर ने बताया कि वर्ष 2016-17 में गेहूं की फसल का रकबा 52 हजार हेक्टेयर का रकबा था।
विज्ञापन

2017-18 के लिए गेहूं का रकबा घटकर 49,568 हेक्टेयर शासन द्वारा जारी किया गया है। गेहूं के रकबा घटने का कारण इस साल ज्यादा गन्ना की पैदावार व उत्पादन हैं। गेहूं की बुआई शुरू हो चुकी है, अभी तक 40 प्रतिशत गेहूं की बुआई शुरू हो चुकी है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि पिछले सालों की अपेक्षा इस गन्ने की फसल का 53,767.8 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई करके रिकार्ड तोड़ उत्पादन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं के बीज पर 1550 से लेकर 1600 रुपये क्विंटल छूट
शामली। शासन ने गेहूं की प्रजातियों के बीज पर 1550 से लेकर 1600 रुपये क्विंटल छूट दी गई है। पंजीकृत गेहूं के बीज पर किसान छूट का लाभ उठा सकते हैं।
जिले के कृषि विभाग के मुख्यालय पर गेहूं की अगेती प्रजाति एसपी 2967, पछैती गेहूं की प्रजाति ईवी डब्लयू 590, राज 4120 प्रमाणिक व आधारीय है। प्रमाणिक गेहूं की प्रजाति के बीज का 3100 रुपये क्विंटल मूल्य है। जिसमें 1550 रुपये छूट है। आधारीय गेहूं की प्रमाणिक बीज का मूल्य 3350 रुपये प्रति क्विंटल है। जिसमें शासन द्वारा 1600 रुपये छूट है। जिले के पंजीकृत 95 हजार किसान गेहूं की अगेती- पछेती प्रजाति का कृषि विभाग के बीज गोदामों पर उपलब्ध है। किसान बीज गोदामों से अपना गेहूं का बीज प्राप्त कर सकते हैं।


गेहूं की फसल से किसानों का मोह भंग
उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि गन्ने की फसल का समय से नकद भुगतान होने से जिले के किसानों का रुझान गन्ने की ओर बढ़ा हैं। जिससे गेहूं फसल की रकबा पिछले साल की अपेक्षा घट गया है। शासन द्वारा गन्ने की फसल का 14 दिन में भुगतान किए जाने की घोषणा से गेहूं की फसल से रुझान कम हुआ है।
जिले के आंकड़े
- गेहूं की उत्पादकता औसत प्रति क्विंटल 38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
- वर्ष 2016-17 में गन्ने की पैदावार 51038.60 हेक्टेयर।
- वर्ष 2017-18 गन्ने की पैदावार 53867.8 हेक्टेयर।
- वर्ष 2017-18 गन्ने की पैदावार की बढ़ोत्तरी 2829.2 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed