फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एडी बेसिक ने किया तीन एडेड स्कूलों का निरीक्षण

एडी बेसिक ने किया तीन एडेड स्कूलों का निरीक्षण

Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एडी बेसिक ने किया तीन एडेड स्कूलों का निरीक्षण
शामली।
विज्ञापन

सहायक निदेशक शिक्षा अनुराधा ने निरीक्षण के तीसरे दिन भी कई एडेड स्कूलों का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति और तैनाती के साथ खाली चल रहे शिक्षक कर्मचारियों के पदों का ब्योरा लिया। वहीं वीवी कॉलेज में लेखाधिकारी कार्यालय पर भी पहुंची, जहां पर उन्हें कार्यालय का ताला बंद मिला।
शनिवार को एडी बेसिक अनुराधा शर्मा ने कांधला और कैराना क्षेत्र के तीन एडेड स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सबसे पहले मक्तब इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल कैराना, जाकिर मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल कैराना और आनंदमति जूनियर हाईस्कूल कांधला का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सभी स्कूलों के भवनों और कमरों की स्थिति, अलग अलग कक्षा और स्कूल में पंजीकृत बच्चों की संख्या और शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या और रिक्त चल रहे पदों की संख्या का ब्योरा लिया। जनपद के 17 एडेड स्कूल कॉलेजों की पूरी स्थिति शासन को भेजनी है। जिसके बाद शासन हर स्कूल में बच्चों की संख्या के आधार पर ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जिन स्कूलों में शिक्षक ज्यादा और बच्चे कम है वहीं जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है और शिक्षक कम है उनमें पद सर्जित किए जाएंगे। जिससे एडेड स्कूलों की स्थिति में सुधार आएगा। जहां बच्चों की बहुत ही कम संख्या है उन स्कूूलों के बच्चे और शिक्षक पास के स्कूलों में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिसके बाद उन्होंने लेखाधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण करना चाहा। जैसे ही वह वीवी इंटर कॉलेज स्थित लेखाधिकारी कार्यालय पहुंची तो उन्हें ताला बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने लेखाधिकारी से फोन पर संपर्क किया। जिसमें पता चला कि उन पर शामली के साथ मुजफ्फरनगर का भी चार्ज है जिस कारण वह आज मुजफ्फरनगर कार्यालय पर है। इस दौरान बीएसए चंद्रशेखर, डीसी नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन शिकायत पर अमान्य स्कूल का किया निरीक्षण
बीएसए कार्यालय से कोई भी कार्रवाई न होने पर गांव वेद खेड़ी के लोगों ने लगभग एक माह पहले मान्यता से अधिक कक्षा चला रहे एमडी पब्लिक स्कूल की मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की गई थी। जिसके चलते एडी बेसिक ने गांव वेदखेड़ी पहुंचकर एमडी स्कूल का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें मौके पर मान्यता कक्षा-1 से पांच की होने के बाद भी कक्षा-8 तक चलता पाया गया। जिसके बाद उन्होंने बीएसए चंद्रशेखर से दो दिन में कार्रवाई को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।


बायोमैट्रिक मशीन में डीसी की उपस्थिति दर्ज न होने पर रोका वेतन
एडी बेसिक ने शनिवार को स्कूलों के निरीक्षण के बाद बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। जिसके चलते उन्होंने कार्यालय पर तैनात जिला समन्वयक सुभाष चंद के मौके पर न मिलने और बायोमैट्रिक मशीन और रजिस्टर में भी कोई उपस्थिति दर्ज न होने पर उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए। अन्य साथियों से पूछने पर भी किसी को मालूम नहीं कि वह कहां गए है। पहले भी कई बार निरीक्षण के दौरान वह आज तक कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। जिसके चलते उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed