फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनपद में 33 परीक्षा केंद्रों पर 26752 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

जनपद में 33 परीक्षा केंद्रों पर 26752 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

Wed, 15 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जनपद में 33 परीक्षा केंद्रों पर 26752 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
शामली।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होने के बाद बोर्ड ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है। इस बार जनपद में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बनाए गए केंद्रों पर कार्यालय में 20 नवंबर तक सभी अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। कार्यालय से सभी कॉलेजों की नामावली मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है।
इस बार हाईस्कूल और इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही है। जिसका बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को बोर्ड ने ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर भेज दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सचिव के वीडियो क्रांफ्रेसिंग कराई गई। जिसमें परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देशों को लेकर वार्ता हुई। पिछले वर्ष जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 36 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे। जिसमें इस बार कमी की गई है। पिछले वर्ष 24834 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें हाईस्कूूल में 13963 व इंटर में 10871 बैठे थे। इस बार हाईस्कूल 14775 और इंटर में 12577 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। जो पिछले वर्ष से 1918 परीक्षार्थी अधिक है।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा बनाएं गए परीक्षा केंद्रों पर अगर किसी अभिभावक, कॉलेज या फिर छात्र छात्रा को कोई आपत्ति है तो वह समुचित साक्ष्यों सहित 20 नवंबर तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करा सकता है। जिस पर समय से जनपद स्तर पर समिति गठित कर विचार करते हुए समस्या का हल कराया जा सके। मंगलवार को ही सभी 94 कॉलेजों की नामावली क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को भेज दी गई है। इस बार बोर्ड ने जनपद में तीन राजकीय, 22 सहायता प्राप्त और आठ वित्तविहीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि आपत्तियां आने के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में बनाएं गए परीक्षा केंद्रों की सूची
1. बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली
2. जनता आदर्श इंटर कॉलेज मालैंडी
3. ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली
4. देशभक्त इंटर कॉलेज शामली
5. जनता इंटर कॉलेज बाबरी
6. मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुर टील
7. इंटर कॉलेज एलम
8. जेएलएन इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता
9. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला
10. पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना
11. वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली
12. एनपी इंटर कॉलेज जलालाबाद
13. जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़
14. राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली
15. हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली
16. जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली
17. आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर
18. एलएलआर इंटर कॉलेज थानाभवन
19. एलएलआरके इंटर कॉलेज थानाभवन
20. किसान इंटर कॉलेज थानाभवन
21. डीएवी इंटर कॉलेज ऊन
22. आरआरएस इंटर कॉलेज झिंझाना
23. राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर
24. एवीके इंटर कॉलेज कमालपुर
25. चौधरी डीएस इंटर कॉलेज गढी अब्दुल्ला कला
26. गुुरु नानक इंटर कॉलेज जलालाबाद
27. जय भारत किसान इंटर कॉलेज चौसाना
28. एसएन इंटर कॉलेज कैराना
29. होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना
30. चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला
31. चौधरी ओमबीर सिंह इंटर कॉलेज ऊन
32. यूनिक इंटर कॉलेज कांधला
33. राजकीय हाईस्कूल टोडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed