{"_id":"5a05f5914f1c1b76678ba86d","slug":"111510339985-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
क्षेत्र के बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय शालू स्मृति खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों के कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई।
शुभारंभ में मुख्य अतिथि राकेश सैनी एडवोकेट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, बनत, शामली, बिड़ौली, कांधला के कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, बैडमिंटन आदि खेलो में प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। आरके इंटर कॉलेज शामली से आए पीटीआई योगेंद्र मलिक, वीवी इंटर कॉलेज शामली से आए अमरपाल सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन कॉलेज प्रबंधक इंद्रपाल सिंह ने किया। पुरस्कार वितरण शनिवार को वार्षिक उत्सव में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में अशोक कुमार कांधला, सुप्रीम कुमार खंदरावली से बनत से अरुण कुमार, के अलावा पूनम, रश्मि, मदनपाल, नीशू, सोनिया, नीलम, कॉलेज के एडी अंकित तोमर व प्रधानाचार्या पूजा उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कोच मोहित मलिक व आरती चौहान ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।