{"_id":"59fb68ba4f1c1bca678b8cfa","slug":"111509648570-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मखमूलपुर गांव के किसानों का डीसीओ कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मखमूलपुर गांव के किसानों का डीसीओ कार्यालय पर धरना
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गन्ना खरीद केंद्र बदल दिए जाने के विरोध में मखमूलपुर गांव के किसानों ने शामली गन्ना सहकारी समिति में डीसीओ कार्यालय पर धरना दिया।
कांधला क्षेत्र के मखमूलपुर गांव में गन्ना खरीद केंद्र लंबे समय से चला आ रहा था। इस बार मखमूलपुर गांव का गन्ना खरीद केंद्र किवाना बी से संबद्ध कर दिया। जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को मखमूलपुर गांव के दर्जनों किसान शामली गन्ना सहकारी समिति में डीसीओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। शाम के चार बजे जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती अपने कार्यालय पर पहुंचे। धरनारत किसानों को मखमूलपुर में खरीद केंद्र बनाने का आश्वासन दिया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती के आश्वासन पर मखमूलपुर के किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। धरना स्थल पर जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सतपाल, बालेंद्र, आभेराम, राममेहर, इलम सिंह, मांगेराम, जयवीर, वेदपाल, मुकेश मनोज, सुनील, प्रमोद, मनोज, यशपाल, सतपाल, अशोक कुमार, नीटू, बहादुर सुनील, रविंद्र, जयपाल, राजेंद्र, राजवीर सिंह, कलीराम आदि मौजूद रहे।