फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूजा कर निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा

पूजा कर निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा

Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूजा कर निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा
शामली/झिंझाना/थानाभवन।
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा के बाद गणपति मूर्ति का विसर्जन किया गया। शामली, थानाभवन और झिंझाना में भजनों पर झूमते श्रद्धालु रंग गुलाल से सराबोर रहे।
मंगलवार को शामली में पुरानी सब्जी मंडी स्थित आठेवाला मंदिर से गणपति महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा बाजार, गांधी चौक, एमएसके रोड होते हुए करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर पर पहुंची। वहां विधि विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रदीप पांडे, शिवम, अनिल, कुलदीप, अश्वनी कांबोज, नीशू, अमन और नरेश कौशिक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, थानाभवन की अग्रवाल कॉलोनी में स्थापित गणपति की मूर्ति की विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात ढोल बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गंगा यमुना संगम गंदेवड़ा मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान अजय सिंघल, सतीश कुमार, सुरेश गोयल, डाक्टर रमाकांत, विकास कुमार, संदीप गोयल, राकेश गोयल, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, देवेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना कस्बा स्थित राम श्याम दुर्गा मंदिर में स्थापित गणेश मूर्ति पूजन के बाद मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ मेरठ प्रांत के छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी और व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल ने नारियल तोड़कर किया। शोभायात्रा ढोल बाजे के साथ मोहल्ला सरावज्ञान, कानूनगोयान, डूमो गली, ब्राह्मनान आदि से होकर निकाली गई। पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचकर मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान विशाल निर्वाल, आलोक शर्मा, ललीत, प्रद्युम्मन, वैभव, विजय वर्मा, शशांक गोयल, अभिषेक, शक्ति सिंह, अर्पित वर्मा, अनमोल, आदित्य वर्मा, हार्दिक वर्मा, हिमांशु, शिवम आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed