{"_id":"59aafb9d4f1c1b4b738b4d31","slug":"111504377757-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो होकर फिर टूट गई मामौर झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो होकर फिर टूट गई मामौर झील
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते मामौर झील तीसरी बार ओवरफ्लो होकर टूट गई। झील का पानी मवी व मामौर के दर्जनों किसानों की फसलों में भर गया।
कैराना से बड़े नाले द्वारा गंदा पानी मामौर झील में जाता है। साथ ही बरसात के दिनों में आसपास का पानी भी मामौर झील में समाता हैं। चार माह पूर्व भी बरसात में मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई थी। एक माह पहले भी झील के टूटने से किसान परेशान हो गए थे। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के चलते शुक्रवार रात मामौर झील फिर से ओवरफ्लो होकर टूट गई तथा झील का पानी आसपास के दर्जनों किसानों की धान, गोभी व गन्ने की फसल में भर गया। मवी के ग्रामीण शिवकुमार ने बताया कि इस सीजन में तीसरी बार झील के टूटने से उसके अलावा मवी निवासी रामकुमार, ओमकुमार, पप्पू, तेजपाल, ओमपाल, शिवचरण, ईश्वर दास, मेघराज, जलालूदीन, हाशिम, तेलू, मदन व जयकुमार की फसलें झील के पानी में डूब कर बेकार हो रही है। कई बार प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।