{"_id":"5995e9284f1c1bf8168b477f","slug":"111502996776-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम ध्वज शोभायात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम ध्वज शोभायात्रा का आयोजन
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा के पश्चात श्रीराम ध्वज की स्थापना
कांधला(शामली)। कस्बा कांधला में श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति रामलीला मंचन से पूर्व परंपरागत ढंग से श्रीराम ध्वज शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
मोहल्ला रायजादगान स्थित माता शाकंभरी देवी मंदिर से मां भगवती की पूजा अर्चना करने के बाद श्रीराम ध्वज शोभायात्रा का श्री गणेश किया गया। बैंडबाजों व ढोल के साथ मंदिर स्थल से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कैराना रोड स्थित रामलीला मंचन स्थल पर जाकर संपन्न हुई। वहां पूजा अर्चना के पश्चात श्रीराम व रावण के ध्वज को मंचन स्थल के अलग अलग दिशाओं में स्थापित कर प्रसाद वितरण किया गया। रामलीला कमेटी प्रबंधक रामकुमार सिंघल ने बताया कि ध्वज स्थापना के एक माह बाद रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान श्याम कुमार सिंघल, अशोक महेश्वरी, जोनी शर्मा, राजेन्द्र, राजीव कुमार अग्रवाल, नीरज गुप्ता, राघवेन्द्र सिंघल, प्रमोद शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।