{"_id":"5963cd3b4f1c1bf15a8b46da","slug":"111499712827-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाइवे पर डायल-100 गाड़ी से टकराई बाइक, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल हाइवे पर डायल-100 गाड़ी से टकराई बाइक, दंपति घायल
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव झाल के पास बाइक सवार दंपति पुलिस की गाड़ी की टक्कर लगने से घायल हो गया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव ढिंढावली निवासी यामीन (65) और पत्नी जुबैदा (55) रिश्तेदारी में होकर बाइक से गांव लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे झाल गांव के पास सड़क पार करते समय शामली से मेरठ जा रही डायल-100 की गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में यामीन और जुबैदा घायल हो गए। डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने दूसरे वाहन से घायलों को शामली के निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसी दौरान हादसे की सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन उन्हें लेकर मेरठ अस्पताल में ले गए। हालांकि देर शाम तक इस मामले में घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसआई सत्यनारायण दहिया का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले जांच कर कार्रवाई की जाएगी।