फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   110 complaints were received in three tehsils, 11 were resolved

तीन तहसीलों में 110 शिकायतें आईं, 11 का निस्तारण

Sat, 15 Oct 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
110 complaints were received in three tehsils, 11 were resolved
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एडीएम संतोष कुमार सिंह। - फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना/ ऊन। जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 110 शिकायतें आईं, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में सात अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम जसजीत कौर ने कारण बताओ नोटिस भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैराना तहसील सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दौरान 41 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया हैं। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता नलकूप सहित सात अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम के निर्देश पर सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी अभिषेक, सीएमओ, नायब तहसीलदार बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कुल 38 शिकायतें मिली, जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार भोपाल सिंह, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे। तहसील शामली में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 31 शिकायतों में तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनती एसडीएम निकिता शर्मा व तहसीलदार।

ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनती एसडीएम निकिता शर्मा व तहसीलदार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed