{"_id":"5f6f8bb18ebc3ec5ee58b9c3","slug":"11-new-corona-positives-were-found-in-the-district-shamli-news-mrt5032653197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए केस मिले हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 391 हो गई है।
शनिवार को जनपद में आए नए केस में शहर के मोहल्ला रेलपार में 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। हनुमान रोड पर 23 व 27 वर्षीय दो युवक संक्रमित मिले। गांव खेड़ीकरमू में 13 वर्षीय किशोरी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। पंजाबी कॉलोनी व मंडी गांधी गंज में में 35 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई। रोडवेज के निकट रेहड़ी वाला 45 वर्षीय व्यक्ति, विवेक विहार में 35 वर्षीय महिला, शिवाजी पार्क मोहल्ले में 70 और 52 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए केस मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 391 हो गई है।
कोरोना की जांच को 112 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी, मोहल्ला अफगानान व गांव ऐरटी में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 112 लोगों के सैंपल लिए। टीम ने एंटीजन किट से 102 लोगों की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 10 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। सेंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 112 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच को सैंपल लिए हैं।