{"_id":"5edbdb258ebc3e90612fff3e","slug":"105-people-invoiced-for-not-wearing-masks-shamli-news-mrt4851934185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न पहनने पर 105 लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहनने पर 105 लोगों के चालान
विज्ञापन
शामली में बाइक सवार का चालान काटते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
मास्क नहीं पहनने पर 105 लोगों का चालान
शामली/कैराना। जनपद में बाजार खुलते ही सामान लेने वाले ग्राहकों की भीड़ लगती है। इनमें कुछ लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पुलिस बाजारों में मुस्तैद रहकर लोगों को सोशल डिस्टेंस रखने और मास्क पहनने की हिदायत भी दे रही है। शनिवार को जनपद में पुलिस ने मास्क न पहनने वाले 105 लोगों के चालान किए और उनसे 10500 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा लॉकडाउन में 103 वाहनों के चालान कर 56800 रुपये जुर्माना वसूला गया।
कैराना में शनिवार को पुलिस ने टीम के साथ पानीपत खटीमा-राजमार्ग, चौक बाजार, पालिका मार्केट, कांधला तिराहे पर मास्क न लगाने वालों व एक बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान किए। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग करने वाले 20 लोगों के चालान किए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मास्क न लगाने वालों पर पहली व दूसरी बार में 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। तीसरी बार में 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह ट्रिपल राइडिंग करने वालों का भी पहली व दूसरी बार में 250 रुपये जुर्माना वसूला गया व तीसरी बार में 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।